Kharbuja Khane Ke Fayde|खरबूजा खाने के फायदे

Kharbuja Khane Ke Fayde

दोस्तों इस लेख में मैंने Kharbuja Khane Ke Fayde के बारे में विस्तार से बताया है।खरबूजे का वैज्ञानिक नाम Cucumis Melo है जो कुकुरबिटेसी के परिवार से सम्बंधित है।खरबूजा गर्मियों के मौसम में निजात दिलाने में हमारी काफ़ी मदद करता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी,विटामिन और खनिज लवण मौजूद होते हैं।गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को खरबूजे और तरबूज जैसे फलों की जरुरत महसूस होने लगती है। खरबूजा कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यही कारण है की गर्मी के दिनों में यह शरीर से पानी की कमी को दूर करने के लिए एक अच्छा खाद्य पदार्थ माना जाता है ।

खरबूजे में विटामिन मिनरल के साथ -साथ 95% पानी रहता है। इससे हमारे Body ठंढक महसूस होती है। खरबूजा आँखों की दृष्टि बढ़ाने, गुर्दे की पथरी का इलाज करने,हृदय को स्वस्थ रखने तथा वजन को घटाने में काफ़ी फायदेमंद होता है।खरबूजे में मौजूद Antioxidant नामक तत्व दिल की बीमारियों से बचाता है।

Kharbuja Khane Ke Fayde


खरबूजे के औषधीय गुण (medicinal properties of melon)

खरबूजा बढ़ती उम्र को रोकने के साथ - साथ तनाव को कम करने में काफ़ी मददगार होता है तथा खरबूजे में मौजूद Vitamin और Mineral शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करते हैं। खरबूजा बढ़ती उम्र के साथ नजर कमजोर होने वाली समस्या को दूर करता है और आँखों को आसानी से सूखने से बचाता है। खरबूजा गर्मियों के दिनों में प्यास लगने की समस्या को दूर करता है और शरीर में Hydration के स्तर को बनाये रखता है। इस लेख में आप खरबूजे खाने के कई फायदों के बारे में जानेंगे।

खरबूजा खाने के फायदे (benefits of eating melon)

1. किडनी को स्वस्थ बनाये - खरबूजा किडनी के लिए काफ़ी लाभदायक होता है क्योंकि इसमें Diuretic छमता काफ़ी अच्छी होती है जो किडनी से सम्बंधित बीमारियों को ठीक करती है।यहीं नहीं अगर खरबूजे में नींबू मिलाकर सेवन करें तो इससे गठिया से सम्बंधित बीमारी को भी दूर किया जा सकता है।

2. वजन कम करने में मददगार - अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आज से है खरबूजे का सेवन करना शुरू कर दें क्योंकि इसमें काफ़ी मात्रा में Sodium पाया जाता है जो वजन कम करने में सहायक होता है।खरबूजा कोलेस्ट्रॉल और फैट से मुक्त होता है और साथ में इसमें कैलोरी भी कम मात्रा में होती है। यही कारण है की खरबूजा बढ़ते वजन को रोकने में काफ़ी मददगार होता है।

3.आँखों को स्वस्थ बनाता है - खरबूजे में Vitamin A प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा साथ ही इसमें बीटा - केरोटीन भी पाया जाता जो आँखों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आँखों से जुड़ा कोई भी रोग परेशान नहीं करता है।

4.दिल को सुरक्षित रखता है - खरबूजा दिल को सुरक्षित रखने में काफ़ी मदद करता है क्योंकि इसमें Adenosine नामक एंटीकोगुलेंट पाया जाता है जो खून का थक्का जमने से रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है इसके रोजाना सेवन से दिल से सम्बंधित कोई भी बीमारी नहीं होती है।

Kharbuja Khane Ke Fayde


5.डायबिटीज में फ़ायदा - खरबूजे में Fiber की मात्रा अच्छी पाई जाती है इसलिए यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है तथा किडनी को होने वाले नुकसान से बचाता है। इसमें शक्कर की मात्रा अच्छी पाई जाती है जो आसानी से पचने वाली होती है और डायबिटीज वाले रोगियों के लिए नुकसान देह नहीं होती है Glycemic Index भी कम होता है लेकिन इसके उपयोग से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

6.त्वचा को बनाये खूबसूरत - गर्मियों के मौसम में अकसर शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसलिए खरबूजा शरीर में पानी की कमी की पूर्ति के लिए बेहतर साबित हो सकता है।यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करके शरीर को ठंढक और ताजगी प्रदान करता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा पर निखार आता है।

7.कैंसर से बचाता है - खरबूजे में भारी मात्रा में आरगेनिक पिगमेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है जो कैंसर से बचाने के साथ - साथ Lung Cancer की संभावना को भी कम करता है। खरबूजा शरीर में पनप रहे कैंसर के मूल को भी नष्ट कर देता है।

8.अनिद्रा से बचाता है - शारीरिक और मानसिक तनाव अनिद्रा जैसी समस्या का कारण बन सकता है।और यह समस्या कई गंभीर बीमारियों को बुलावा दे सकती है। ऐसे में खरबूजे का सेवन लाभदायक सिद्ध हो सकता क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो सुकून की नींद दिलाने में सछम होती है।

9.दाँत के दर्द में फायदेमंद होता है - दाँत के दर्द में भी खरबूजे के कई सारे फायदे देखे जा सकते हैं।खरबूजे में विटामिन भरपूर पाए जाते हैं। एक शोध के अनुसार विटामिन दाँत दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं वही विटामिन सी दांतों के इलाज में Healing को बढ़ावा देने का काम करता है।

10.इम्युनिटी को बूस्ट करता है - बहुत से लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है जिसके कारण वो कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इम्युनिटी को बूस्ट करने में खरबूजा एक कारगर उपाय है।इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ ही वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

11.ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है - खरबूजे में Potassium की मात्रा भरपूर होती है इसलिए खरबूजा हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसमें पानी की मात्रा भी पर्याप्त पाई जाती है जो शरीर को Hydrate रखने में मदद करती है।

12.पथरी के रोगियों के लिए होता है फायदेमंद - खरबूजा अथवा फूट की जड़ को ठंढे पानी के साथ पीसकर लगातार एक हफ्ते तक सुबह के समय पीने से पथरी गलकर निकल जाती है।

13.गुर्दे के रोग में लाभकारी - खरबूजे के बीजों को छीलकर पीस लें और फिर पानी में मिलाकर हल्का सा गर्म करके पियें इस प्रयोग को कुछ दिन तक करने से गुर्दे के रोगों से छुटकारा मिल जायेगा।

14.सिर के दर्द से निजात दिलाये - खरबूजे के बीजों को मिश्री और गाय के घी में मिला लें फिर इसको बर्फी की तरह जमाकर सुबह शाम 50-50 ग्राम की मात्रा में सेवन करें। इससे सिर का दर्द ठीक होता है।


और भी जाने.....Ulti Rokne Ke Gharelu Upay|उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

दोस्तों यही नहीं खरबूजे खाने बहुत सारे फायदे होते हैं इसलिए गर्मियों के मौसम में खरबूजे का सेवन जरूर करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ