Subah Jaldi Uthne Ke Fayde|सुबह जल्दी उठने के फायदे

Subah Jaldi Uthne Ke Fayde

 इस पोस्ट में Subah Jaldi Uthne Ke Fayde के बारे में बताया गया है।जो लोग सुबह देर से उठते हैं वह दिनभर के हर कार्य में पीछे रह जाते हैं इसका कारण यह है की time का सही मैनेजमेन्ट नहीं हो पाता है और ना चाहते हुए भी कर काम को कल के लिए टालना पड़ता है इसलिए सुबह जल्दी उठिये इससे आपके टाइम मैनेजमेन्ट की समस्या खत्म हो जाएगी। सुबह के समय जल्दी उठने से शारीरिक याददाश्त बढ़ती है और बुद्धि का विकास भी तेजी से होता है।दुनिया भर के लोगों में करीब एक चौथाई ऐसे लोग हैं जो सुबह जल्दी उठना पसंद करते हैं और वहीं करीब -करीब इतने ही लोग रात में देर तक जागना पसंद करते हैं।एक रिसर्च से पता चला है की सुबह जल्दी उठने वाले लोग ज्यादा सहयोगी मिजाज के होते हैं और वो किसी भी घटना का सही से विश्लेषण कर लेते हैं।सुबह जल्दी उठने वाले लोग अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखते हैं और रात में देर तक जागने वालों के मुकाबले सुबह जल्दी उठने वाले डिप्रेशन के शिकार भी नहीं होते हैं।दोस्तों सुबह जल्दी उठने के कई फायदे होते हैं जो इस पोस्ट में बताये गए हैं तो आइये जानते हैं की सुबह उठने के वो फायदे कौन - कौन से हैं ?

Subah Jaldi Uthne Ke Fayde


सुबह जल्दी उठने के अद्भुत फायदे (Amazing benefits of getting up early in the morning)

1. मोटापा रहेगा दूर - जो लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं उनको अपने व्यायाम के लिए अच्छा समय मिल जाता है और वो सुबह Workout करने से दिन -भर के लिए फ्री हो जाते हैं।इससे दिन भर की एनर्जी बनी रहती है और सुबह की गई Exercise से वजन भी तेजी से कम होता है।

2.फेफड़े बनेंगे मजबूत - सुबह की ताजी हवा में सांस लेने से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं इसलिए जितना हो सके सुबह जल्दी उठिये और अपने फेफड़े को फिट रखने के लिए खुली हवा में व्यायाम कीजिये। सुबह के समय उठकर पार्क अथवा किसी खुली हवा में जाकर गहरी और लम्बी सांसे लें।इससे आपके फेफड़ों में फ्रेश एयर जाएगी और आपके फेफड़े स्वस्थ रहेंगे।

3.नींद अच्छी आती है - एक अध्ययन में पाया गया है की जो लोग सुबह सूर्योदय से पहले जल्दी उठ जाते हैं उन्हें रात में नींद के दौरान बेचैनी , नींद ना आने की समस्या और बार -बार आँख खुलने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।यह आपको नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में साथ ही पर्याप्त नींद लेने में मदद करता है।

4.तनाव दूर रहेगा - सुबह के समय देरी से जागने पर हर काम में देरी हो जाती है। सुबह से ही भागदौड़ शुरू हो जाती है यहां तक की आप Office के लिए भी लेट हो जाते हैं आप अपने किसी भी काम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं इससे तनाव बना रहता है और आपकी Personality पर बुरा असर पड़ता है इसलिए जितना हो सके सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें।

6.मानसिक बीमारयां दूर होंगी - सुबह जल्दी जागने का एक फ़ायदा यह होता है कि आप दिनभर कि प्लानिंग सही कर पाते हैं। इससे दिमाग़ पर दबाव नहीं पड़ता, जिससे Brain Stroke का खतरा भी नहीं रहता है. सुबह जल्दी जागने से ब्रेन हैमरेज जैसी कई बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

6.पेट स्वस्थ रहता है - आयुर्वेद के अनुसार सुबह का समय अतिरिक्त वात को खत्म करने का एक आदर्श समय होता है इसलिए सुबह जल्दी उठें। सुबह जल्दी उठने से हमारा पाचन दुरुस्त रहता है और इससे पाचन सम्बन्धी समस्याओं का खतरा भी नहीं रहता है।

7.मूड रहता है तरोताजा - जो लोग रोज सुबह जल्दी उठते हैं उनका मूड तरोताजा रहता है लेकिन जो लोग देर से उठते हैं वह अनिद्रा के शिकार और उदास रहते हैं उन्हें जिंदगी में सब नकारात्मक लगता है।

Subah Jaldi Uthne Ke Fayde


8.काम करने कि छमता बढ़ती है - टेक्साठस यूनिवर्सिटी के एक शोध में पाया गया है कि सुबह जल्दी उठने से हमारी काम करने कि क्षमता बढ़ती है और हम कर काम में सबसे आगे रहते हैं। यही कारण है की जो बच्चे सुबह उठकर पढ़ाई करते हैं वो वलास में अच्छे नंबरों से पास होते हैं।

दोस्तों सुबह जल्दी उठने के इतने फायदे के बारे में तो आपने जान लिया लेकिन कुछ ऐसे तरीके भी होते हैं जिनको अपनाकर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं तो आइये जानते हैं कौन से वो तरीके हैं।

सुबह जल्दी उठने के लिए ये 5 तरीके अपनाएं (Follow these 5 ways to wake up early in the morning)

1. सुबह उठते ही पानी पियें - सुबह जल्दी उठने के लिए, सुबह उठते ही पानी पीने की सलाह दी जाती है इसका कारण यह है की सुबह उठते ही पानी पीने से शरीर को जागृत होने में मदद मिलती है और यह सुबह उठने में आपकी मदद भी कर सकता है।

2.रात में नियमित नींद लें - सुबह जल्दी उठने का सबसे सरल तरीका रात में नियमित नींद लेना है।अपने सोने और उठने का नियमित समय अपनाएं ताकि आपका शरीर उस समय स्वच्छंद रुप से नींद से जाग जाये।

3.मोबाइल फोन का उपयोग कम करें - दोस्तों अगर आप मोबाइल फ़ोन का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं तो यह आपकी अच्छी routine को अस्त - व्यस्त कर सकता हैऔर आपकी नींद पर भी काफ़ी प्रभाव डाल सकता है इसलिए सोने से पूर्व mobile फ़ोन का उपयोग कम करें या बिलकुल ही बंद कर दें।

4.रात के खाने में सावधानी बरतें - रात के खाने में ज्यादा भोजन करने से बचें क्योंकि रात के समय में ज्यादा भोजन करने से सुबह उठने में परेशानी हो जाती है इसलिए रात के खाने में सावधानी बरतें और जितना हो सके medium खाना खाएं।

5.अलार्म को बेड से दूर रक्खें - अगर आप अपने फ़ोन में अलार्म लगाकर या फिर फ़ोन को अपने पास रखकर सोते हैं तो इससे आपके दो नुकसान होते हैं। एक तो फोन को पास में रखने से आप relex होकर सो नहीं पाते हैं और वहीं दूसरा फ़ोन को पास में रखने से आप अलार्म को बंद करके दोबारा भी सो सकते हैं इसलिए जरुरी यह है की आप अलार्म को बंद करके बेड से कुछ दुरी पर ही रक्खें।

और भी पढ़ें......Kharbuja Khane Ke Fayde|खरबूजा खाने के फायदे

दोस्तों अगर आप इन उपायों को अपनाएंगे तो आप रोजाना सुबह जल्दी उठने की आदत डाल सकते हैं और जब आप रोजाना सुबह उठेंगे तो आपको सुबह उठने के बहुत सारे फायदे भी मिलेंगे।अगर हमारी यह पोस्ट पसंद आये तो कमैंट्स में अपनी राय जरूर दें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ