Kacha Aam Khane Ke Fayde|कच्चा आम खाने के फायदे

Kacha Aam Khane Ke Fayde

इस पोस्ट में Kacha Aam Khane Ke Fayde के बारे में बताया गया है। कच्चा आम दुनिया के कई हिस्सों का एक लोकप्रिय फल है। कच्चा आम को आम बोलचाल की भाषा में कैरी, अमिया अथवा टीकोरा आदि के नाम से भी जाना जाता है और यह गर्मियों का प्रमुख फल माना जाता है।कच्चा आम औषधिये गुणों से भरपूर होता है और साथ ही यह Vitamin A और Vitamin E से समृद्धि रहता है।इसके अलावा इसमें कार्बोहाडरेट, प्रोटीन, विटामिन,अन्य खनिज पदार्थ और साथ ही पानी की अच्छी मात्रा भी पाई जाती है।कच्चे आम में sodium chloride का भंडार पाया जाता है। यह अपच, कब्ज, सूजन और दस्त जैसे पेट के रोगों को ठीक करने में सहायक होता है।कच्चा आम यकृत को साफ करने के साथ - साथ पित्त एसिड के स्त्राव को भी बढ़ावा देता है। कच्चे आम में एंटीआक्सीडेंट,एंटी - इम्फलामेट्री और जीवाणुरोधी गुण भी मौजूद होते हैं जिससे यह हमारे शरीर को सभी पोषक तत्वों को प्राप्त करने में सहायक होता है।कच्चे आम से आचार,चटनी,जैम, पना आदि बनाया जाता है। तो चलिए बिना देरी के कच्चे आम खाने के फायदे के बारे में जानते हैं।

Kacha Aam Khane Ke Fayde


कच्चे आम के 10 फायदे (10 benefits of raw mango)

1. एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाये - गर्मियों के मौसम में अकसर बहुत लोग मसालेदार भोजन का सेवन करते हैं और इससे एसिडिटी ज्यादा होती है।अगर आप भी एसिडिटी की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं तो कच्चा आम आपके लिए रामबाण साबित होगा।इसके लिए कच्चे आम में काला नमक लगाकर सेवन करें। कच्चा आम को खाने से आप वजन को भी कम कर सकते हैं और साथ ही यह भोजन को भी बहुत जल्दी पचाता है। इसको खाने से पेट में गैस और एसिडिटी दोनों का खतरा नहीं रहता है।

2. सेहतमंद रखने में मददगार - कच्चे आम में ऐसे कई एंटीआक्सीडेंट तत्व मौजूद रहते हैं जो शरीर को healthy रखने में मदद करते हैं। कच्चे आम को आप किसी भी रूप में खा सकते हैं जैसे आम पन्ना , चटनी, शरबत आदि। कच्चे आम की तासीर ठंढी होती है इसलिए यह हमारे शरीर को भी ठंढा रखता है और पेट में होने वाली गर्मी से भी बचाता है।

3. लू से बचाने में सहायक - गर्मियों के मौसम में लू लगने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं और ऐसे में लू से बचाव के लिए कच्चे आम सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। और इसके अलावा शरीर में हो रही पानी की कमी को भी पूरा करने के लिए कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है।

4.रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये - कच्चे आम में Vitamin C भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एक स्वस्थ प्रणाली को बनाये रखने के लिए आवश्यक होता है। कच्चा आम खाने से बीमारियों व संक्रमण के खिलाफ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

5.रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है - कच्चे आम में Glycemic Index की मात्रा कम होता है जिसका अर्थ है की ये रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि करते हैं।कच्चे आम का सेवन करने से मधुमेह वाले लोगों में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद मिलती है अतः मधुमेह के लोगों को कच्चे आम जरूर खाने चाहिए।

6. बाल सफेद होने से बचाये - कच्चे आम के सेवन से आप अपने बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं यहां तक की इसके सेवन से आपकी त्वचा बेदाग और सुंदर हो जाती है।कच्चे आम में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है जिससे शरीर में रक्त का संचार अच्छा रहता है।

Kacha Aam Khane Ke Fayde


7.कोलेस्ट्रॉल को कम करे - कच्चा आम कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है क्योंकि इसमें Pectin नाम का एक घुलनशील फाइबर होता है कच्चे आम का निरंतर सेवन करने से ह्रदय रोग होने का खतरा नहीं होता है।

8.मुहासें से निजात दिलाये - यदि किसी व्यक्ति का रक्त गन्दा हो चेहरे पर मुहासें आ जाते हों और त्वचा बेजान सी लगती हो तो उसे कच्चे आम का जूस पीना चाहिए। यह चेहरे पर निखार लाने के साथ - साथ मुहासें को भी दूर करता है।

9.उल्टी आना बंद करें - यदि किसी का जी मचलाता हो और बार - बार उल्टी आये तो ऐसे में उसे कच्चे आम को काले नमक के साथ खाना चाहिए। इससे जी मचलाने की समस्या दूर हो जाएगी और बार - बार उल्टी आनी भी बंद हो जाएगी और कुछ ही देर में रोगी सामान्य महसूस करेगा।

10. पसीना नहीं आएगा - गर्मियों के मौसम में लोगों को पसीने के समस्या बहुत सताती है ऐसे में अगर कच्चे आम का सेवन किया जाये तो यह पसीने की समस्या को कम कर सकता है अतः जो लोग पसीने की समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं वो कच्चे आम खाने आरम्भ कर दें।

और भी जानें.....Balon Ki Growth Kaise Badhaye|बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं

कच्चे आम खाने के अन्य फायदे -

  • कच्चे आम में पाई जाने वाली एंजाइम,फाइबर,एंटीआक्सीडेंट एवं विटामिन की अधिकता शरीर में  कैंसर कोशिकाओं के निर्माण को रोकने में सहायक होती है।
  • गर्मियों के दिनों में कच्चे आम के पने का निरंतर सेवन करने से ज्यादा पसीने निकलने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • कच्चे आम में फाइबर की मात्रा प्रचुर मात्रा में होती है जो  खाने को पचाने में मदद करती है इसके अतरिक्त आंतों के संक्रमण को रोकने में भी कच्चा आम सहायक साबित होता है।
  • कच्चे आम के सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है जिससे शरीर ऊर्जावान रहता है।
  • कच्चा आम और पुदीने से बनी चटनी के सेवन से भोजन का पाचन सही रहता है और इसी के साथ भूख ना लगने की शिकायत भी दूर हो जाती है।
  • गर्मियों के दिनों में शुष्क हवाएं निरंतर चलती रहती हैं जिसके कारण आखों के लाल होने की संभावना ज्यादा रहती है। इस समस्या से बचने के लिए कच्चे आम का सेवन करना अत्यंत लाभदायक होता है इसका कारण यह है की कच्चे आम में Vitamin A की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो आँखों से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में प्रभावी होती है।
  • कच्चे आम के फायदे यहाँ भी खत्म नहीं होते है इसके बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन इस पोस्ट में मैंने इतना ही बताया है अगर हमारी यह पोस्ट पसंद आये तो कमैंट्स में अपनी राय जरूर दें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ