Dant Dard Ka Gharelu Nuksa|दांत दर्द का घरेलू नुस्खा

Dant Dard Ka Gharelu Nuksa|दांत दर्द का घरेलू नुस्खा

दोस्तों इस लेख में मैंने Dant Dard Ka Gharelu Nuksa (दांत दर्द का घरेलू नुस्खा) के बारे में बताया है।दाँत दर्द की पीड़ा इंसान को बहुत ही ज्यादा परेशान कर देती है और यह किसी भी इंसान को हो सकती है। इसलिए दांतों का ख्याल रखना बहुत जरुरी होता है।अगर आप भी दांतों के दर्द से बचना चाहते हैं तो आपको भी दांतो का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।बहुत से लोग दांतों के दर्द से काफ़ी परेशान रहते हैं।हालांकि दाँत दर्द को कुछ घरलू नुस्खे की मदद से ठीक किया जा सकता है।

Dant Dard Ka Gharelu Nuksa

दाँत दर्द मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है -

दांतों का दर्द दो प्रकार का होता है। एक दांतों का दर्द सूखा होता है और ये थोड़ा घातक होता है। यह दाँत का दर्द कोई गरम चीज पीने से या फिर कोई गरम खाना खाने से होता है। यह दाँत का दर्द पहले तो थोड़ा धीरे -धीरे शुरू होगा लेकिन बाद में काफ़ी टाइम तक रहता है।और दूसरा तेज दर्द होता है यह दर्द दांतों में अचानक से उठेगा और थोड़ी ही देर के लिए रहेगा।यह दर्द तब होता है जब हम किसी से बात कर रहे होते हैं या फिर कुछ खा रहे होते हैं।

दाँत में दर्द होने के कारण (due to toothache)

  • सही से दांतों का देखभाल न करना - जो लोग अपने दांतों की सही से देखरेख नहीं करते हैं वे भी दांतों के दर्द से काफ़ी परेशान रहते हैं।इसलिए दांतों का सही से देखभाल करना बहुत आवश्यक है।इसके बावजूद साइनस के इन्फेक्शन होने पर भी दांतों में दर्द होने चांस होते हैं।
  • जड़ों का कमजोर होना - कुछ लोग इतने आलसी होते हैं की वह गलत तरीकों से ब्रश कर करके अपने दांतों की जड़ों को कमजोर बना देते हैं। जिसके कारण उनमें कुछ समय बाद दर्द होना शुरू हो जाता है इसलिए कभी भी दांतों की सफाई गलत तरीकों से नहीं करनी चाहिए नहीं तो दर्द होने का खतरा बना रहता है।
  • कीड़े लगने के कारण ( कैविटी ) - कीड़े लगने पर दांतों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है जिसके कारण दांतों में दर्द शुरू हो जाता है। इसलिए कैविटी होने पर तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए ताकि समय रहते दांतों को सही किया जा सके और दर्द को दूर किया जा सके।
  • दांतों का टूटना - जब दाँत टूटने लगते हैं तो दांतों में दर्द होना शुरू हो जाता है। अगर कहीं दांतों के टूटते समय जड़ों में फ्रैक्चर हो गया तो भी दर्द होना शुरू हो जाता है।ऐसा अक्सर बचपन के समय पर ज्यादा होता है।

दांतों के दर्द को दूर करने का घरेलू नुस्खा (home remedy for toothache)

  • अदरक और लाल मिर्च - अदरक और लाल मिर्च से भी दांतों के दर्द को दूर किया जा सकता है।इसके लिए लाल मिर्च और अदरक के मिश्रण को दांतों पर लगा लें इससे आपको बहुत राहत मिलेगी।इस मिश्रण को बनाने के लिए अदरक और लाल मिर्च को बराबर मात्रा में ले लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर रुई की सहायता से दांतों पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें।
  • लाल मिर्च में एक कैपस्केनी नामक रासायनिक तत्व पाया जाता है जो दर्द को दूर करने में सहायक होता है। अगर आप चाहें तो इन दोनों को अलग - अलग करके भी लगा सकते हैं।
  • लहसुन - लहसुन भी दांतों की पीड़ा दूर करने के लिए काफ़ी अच्छा माना जाता है. इसके लिए अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो आप लहसुन की एक दो कच्ची कलियों को चबा लें। इसका कारण यह है की इसमें एलिसिन होता हैं जो जीवाणुओं को भागने में मदद करता है और दर्द को ख़त्म करता है।
  • प्याज़ - जो लोग कच्चे प्याज़ का सेवन करते हैं, उनके दांतों में दर्द होने के चांस बहुत कम होते हैं क्योंकि प्याज़ जीवाणुरोधी होता है जो मुँह में मौजूद जीवाणुओं को ख़त्म कर देता है।इसके लिए जिन लोगों के दांतों में अकसर दर्द रहता है उनको कच्चे प्याज़ का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • हल्दी पाउडर - अगर आपके दांतों में ज्यादा दर्द हो रहा है आप परेशान हो गए हैं तो आपको हल्दी का पेस्ट तैयार करके अपने दांतों पर लगाना होगा। हल्दी का पेस्ट तैयार करने के लिए थोड़ा सा हल्दी का पाउडर लीजिए और उसमें पानी अथवा शहद मिलाकर पेस्ट को रुई के सहायता से दांतों पर जहाँ दर्द हो रहा है वहां लगा लीजिये।
  • लौंग का तेल - लौंग का तेल भी दांतों के दर्द को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है और इसलिए दांतों में दर्द होने पर हर कोई लौंग का तेल इस्तेमाल करने की सलाह भी देते है। लौंग का तेल आपको बाजार में आसानी से मिल जायेगा।लौंग के तेल की कुछ बूंदे रुई में डालकर रुई को भिगो लीजिये और दांतों में जहाँ - जहाँ दर्द हो रहा है वहां पर कुछ देर तक रखिये। ऐसा करने से आपका दांतों का ये दर्द चला जायेगा।
Dant Dard Ka Gharelu Nuksa

  • नमकीन पानी - नमकीन पानी से कुल्ला करने से भी दांतों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है इसलिए आप खाना खाने के बाद रोज सुबह - शाम नमक के पानी से कुल्ला जरूर करें। इससे मुँह में मौजूद जीवाणु ख़त्म हो जायेंगे और आपको दांतों के दर्द से राहत मिलेगी।
  • हाइड्रोजन पराक्साइड - अगर आप चाहें तो दांतों में दर्द होने पर हाइड्रोजन पराक्साइड का भी उपयोग कर सकते हैं।इसके लिए कम से कम तीन प्रतिशत हाइड्रोजन पराक्साइड को अपने मुँह में कुछ समय के लिए रखना पड़ेगा। फिर उसके बाद मुंह से निकाल दीजिये और साफ पानी से कुल्ला कर लीजिये।
  •  बर्फ - एक बर्फ ही आपके दांतों के दर्द को भागने के लिए काफ़ी है बस एक बर्फ प्लास्टिक के थैले में लपेट लीजिये और इस बर्फ को किसी साफ कपडे के अंदर लपेटकर कम से कम 15 मिनट के लिए अपने दांतों के नीचे रख लीजिये।अगर आप इसे दांतों के नीचे नहीं रखना चाहते हैं तो इसे गालों के उस हिस्से में रख दें जिसके नीचे ओ दाँत है जिसमे दर्द हो रहा है इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

इन चीजों का रक्खें विशेष ध्यान (take special care of these things)

  •  अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो आप मीठे चीजों का सेवन बिलकुल न करें । यह आपके दांतों के लिए हानिकारक होगा इसलिए ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से बचें। सोडा भी दांतों के दर्द के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए जिन चीजों में सोडा पाया जाता है उनका सेवन बिलकुल न करें।
  • दांतों में दर्द होने पर ज्यादा ब्रश नहीं करना है और न ही दांतों को अधिक रगड़ना है।अधिक ब्रश करने पर इनपर बुरा प्रभाव पड़ता है और इनमे होने वाला दर्द और बढ़ सकता है।
  • कैविटी होने पर तुरंत डॉक्टर से इलाज करवा लेना चाहिए क्योंकि कैविटी होने पर भी दांतों में दर्द होता है और अगर सही समय पर इलाज न हो तो दांतो को निकालने तक की नौबत आ जाती है।

दांतों के देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी (Important information related to dental care)

  • दांतों की अच्छी देखभाल करने के लिए एक अच्छे ब्रश से दांतों की सफाई करें, क्योंकि घटिया ब्रश से दांतों की सफाई करने से दांतों को नुकसान पहुँचता है।साथ में इनको साफ करने वाले धागे का उपयोग जरूर करें क्योंकि इसकी मदद से दांतों की पट्टीका अच्छी तरह से निकाल सकते हैं।
  • दांतों को सेहतमंद रखने के लिए समय -समय पर डॉक्टर से दांतों की जाँच जरूर करवाएं।इससे दांतों में दर्द होने की समस्या भी नहीं होगी और दाँत सेहतमंद रहेंगे। कम से दिन में 2 बार ब्रश करना भी अनिवार्य है।

सुझाव-

अगर ऊपर बताये गए नुस्खों के इस्तेमाल करने के बावजूद भी दांतों का दर्द नहीं जाता है तो आप डॉक्टर से अपने दांतों की जाँच अवश्य करवाएं क्योंकि इसका दर्द किसी ख़तरनाक बीमारी का भी संकेत हो सकता है।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ