Stretch Marks Hatane Ke Upay|स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय

 Stretch Marks Hatane Ke Upay

इस पोस्ट में मैंने के Stretch Marks Hatane Ke Upay के बारे में बताया है।औरत जब बच्चों को जन्म देती है तो उसको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।शिशु के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं ये बहुत भद्दे दिखते हैं। इससे शरीर की सुंदरता पर फर्क पड़ता है।

स्ट्रेच मार्क्स के कई कारण हो सकते हैं।कुछ स्ट्रेच मार्क्स शरीर के उन अंगों में हो जाते हैं जिनको कवर करना बहुत थोड़ा कठिन होता है ये ज्यादा कंधों, जांघो और पेटों पर होते हैं।इसके कारण बहुत से लोग पसंदीदा कपड़ों को पहनना भी छोड़ देते हैं। तो चलिए स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के उपाय के बारे में जानें।

Stretch Marks Hatane Ke Upay


स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय और कारण ( Ways and reasons to remove stretch marks)

स्ट्रेच मार्क्स होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे - लम्बाई का बहुत जल्दी बढ़ना, शरीर में वजन का जल्दी बढ़ जाना या कम हो जाना आदि।यहाँ तक की अनुवंशिकता को भी स्ट्रेच मार्क्स का कारण कह सकते हैं।गर्भावस्था के बाद महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना ज्यादा होती है क्योंकि गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में खिचाव आ जाता है जिससे स्किन में मौजूद कोलाजेन नाम का तत्व कमजोर हो जाता है और शरीर में स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स(Stretch Marks Hatane Ke Upay) हटाने के उपाय (Ways to remove stretch marks)

अगर आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से ज्यादा परेशान हैं तो इसकी चिंता बिलकुल न करें क्योंकि आपको इस पोस्ट में शरीर से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू और आसान उपाय मिलेंगे जिनको आप उपयोग करके स्ट्रेच मार्क्स से सदा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

सबसे खास बात तो इस पोस्ट में ये बताया गया है की इस पोस्ट में बताये गए उपाय शरीर से स्ट्रेच मार्क्स तो हटाते ही हैं साथ में पुराने स्ट्रेच मार्क्स को भी जड़ से ख़त्म कर देते हैं इन उपायों को अगर आप रोजाना करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपके स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जायेंगे और आपका शरीर खूबसूरत दिखेगा।

एलोवेरा जेल से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय ( Ways to remove stretch marks with aloe vera gel )

एलोवेरा जेल को उपयोग करने के बेहतरीन फायदे- अगर आप स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।शरीर के लिए एलोवेरा जेल रामबाण जड़ी बूटी है इसको खाने से ज्यादा लगाने में लाभ मिलता है। अगर आप इसे चेहरे और त्वचा पर लगाते हैं तो आपको बहुत लाभ मिलेगा।

स्ट्रेच मार्क्स कैसे हटाये 

एलोवेरा में गिबेरेल्लिन और ग्लुकोमन्नान जैसे तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं और साथ में इसमें विटामिन, खनिज लवण और एन्ज़ाइम्स पाए जाते हैं जो शरीर में कोलाजेन की मात्रा को बढ़ा देते हैं जिसके कारण स्ट्रेच मार्क्स हट जाते हैं।

उपयोग करने के लिए आवश्यक सामग्री -

1.कुछ विटामिन ई और कुछ विटामिन ए के कैप्सूल

2.ताजे एलोवेरा के टुकड़े

मिश्रण बनाने तथा उपयोग करने की विधि - सबसे पहले एलोवेरा के टुकड़ों मे से जेल निकाल लें और इसमें विटामिन ई और विटामिन ए के कैप्सूल को तोड़कर डाल दें और इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें तथा मिक्स करने के बाद स्ट्रेच मार्क्स वाली त्वचा पर लगा लें। ध्यान रहे इनको तब तक लगा रहने देना है, जब तक की ये मिश्रण सूख न जाएं।

ज़ब ये मिश्रण सूखकर कड़क हो जाएं तो इन्हें ठंढे पानी से धो लें। लगातार इस उपाय को एक हफ्ते तक करें इससे कुछ ही दिनों मे असर दिखाई देगा और आपके स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जायेंगे तथा आपकी त्वचा मे भी निखार आएगा।

नींबू से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय (How to remove stretch marks with lemon)

नींबू को इस्तेमाल करने के बेहतरीन फायदे - नींबू का रस शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है ये शरीर को ठंढक पहुँचाने के साथ - साथ पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।इसलिए गर्मियों मे लोग नींबू पानी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। नींबू मे नैचुरली एसिड पाया जाता है जिसके कारण इसका रस बहुत खट्टा होता है। इसमें जो प्राकृतिक रूप से एसिड पाया जाता है वह त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है।

स्ट्रेच मार्क्स प्रेगनेंसी

नींबू चेहरे के दाग़,धब्बे,झाइयाँ आदि को दूर करता है इसलिए इसका उपयोग स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए भी किया जाता है यह स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के साथ - साथ त्वचा को भी मॉइस्चराइज़ करता है और त्वचा को सॉफ्ट और मुलायम बनाता है।

उपयोग के लिए आवश्यक सामग्री

1.पके हुए नींबू का रस

2.नारियल का तेल 

3.एक कटोरी बेसन 

मिश्रण बनाने तथा उपयोग करने की विधि - इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले नींबू के रस को एक कटोरी मे निचोड़ लें फिर इस नींबू के रस को एक कटोरी बेसन के साथ मिक्स कर लें। अब इसका पेस्ट बनाने के लिए इसमें नारियल का तेल मिक्स कर लें ताकि पेस्ट मुलायम हो जाये फिर पेस्ट को अपने स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें।

अगर आप ज्यादा फ़ायदा चाहते हैं तो केवल नींबू के रस को प्रभावित एरिया मे लगाएं तथा उसके बाद इस पेस्ट को लगा लें। आधा घंटा लगा रहने दें फिर स्किन को गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय को एक सप्ताह तक दिन मे दो बार करें इससे आपको जल्द ही फ़ायदा मिलेगा।

बादाम के तेल से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय (Ways to remove stretch marks with almond oil)

बादाम तेल को उपयोग करने के फायदे - दोस्तों बादाम खाने के फायदे के बारे मे तो आपने सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं बादाम तेल के उपयोग करने के कई फायदे होते हैं।बादाम के तेल मे कई सारे पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं।

Stretch Marks Hatane Ke Upay


उपयोग के लिए आवश्यक सामग्री 

1.बादाम के तेल की कुछ बूंदे

2.अन्य पसंदीदा तेल

मिश्रण बनाने तथा उपयोग करने की विधि - सबसे पहले बादाम के तेल को एक कटोरी मे लेकर उसमें अपने पसंद का कोई तेल मिला लें फिर इसको हल्का सा गरम कर लें तथा जब ये मिश्रण ठंढा हो जाये तो इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। कुछ देर लगा रहने दें फिर इस तेल से स्ट्रेच मार्क्स की मसाज करें। इस उपाय को दिन मे दो से तीन बार करें इससे कुछ ही दिनों मे आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा।

हल्दी से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय ( How to remove stretch marks with turmeric)

हल्दी के उपयोग करने के फायदे - हल्दी एक ऐसी औषधि है जो कई सारी बीमारियों मे उपयोग की जाती है, इसमें घाव भरने,त्वचा को सुंदर बनाने,आदि कई प्रकार के गुण मौजूद रहते हैं।इसका उपयोग मसालों मे भी बहुतायत मे किया जाता है।

हल्दी मे एंटीऑक्सीडेंट नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा मे निखार लाने मे मदद करता है।हल्दी का उपयोग स्ट्रेच मार्क्स और त्वचा सम्बन्धी कई प्रकार की बीमारियों मे किया जाता है।

उपयोग करने के लिए आवश्यक सामग्री 

1. हल्दी पाउडर - 1 चम्मच

2.दही अथवा ताज़ा क्रीम - 1 चम्मच

मिश्रण बनाने और उपयोग करने की विधि - हल्दी को क्रीम अथवा दही मे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और एक पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं और जब मिश्रण सूखकर कड़क हो जाये तो इसे साफ पानी से धो दे।अब उस जगह पर कोई मॉइस्चराइज़र या फिर कोई क्रीम लगा लें।इस उपाय को दिन मे दो बार करें।कुछ दिनों तक इस उपाय को करने से आपके स्ट्रेच मार्क्स सदा के लिए मिट जायेंगे। अगर आप अपने चेहरे को गोरा और चमकदार बनाना चाहते हैं तो भी इस उपाय को बेफिक्र होकर अपना सकते हैं इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

आशा है हमारी Stretch Marks Hatane Ke Upay वाली पोस्ट आपको जरूर पसंद आएगी। इस पोस्ट से सम्बंधित आपके पास भी कोई जानकारी है तो हमें जरूर शेयर करें।


और भी पढ़ें.......Dast Ka Gharelu Upay|दस्त के घरेलू उपाय












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ